HomeBiharPatnaनीतिश कुमार ने बुलाई आपात बैठक

नीतिश कुमार ने बुलाई आपात बैठक

-

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू के अंदर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शुक्रवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान नीतीश कुमार अपने राजनीतिक फैसले पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही बिहार की बदलती सियासी स्थिति को लेकर रणनीति भी तय की जाएगी। निशांत कुमार को जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

 

सूत्रों के अनुसार बैठक में आने वाले समय की राजनीतिक दिशा पर चर्चा होगी। राज्यसभा जाने के फैसले के बाद पार्टी के भीतर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार विधायकों और सांसदों को स्थिति से अवगत करा सकते हैं। बैठक में नई सरकार के स्वरूप और नेतृत्व को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। विधायक दल का नया नेता कौन होगा, इस पर भी विचार हो सकता है। पार्टी नेतृत्व इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण मान रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से जेडीयू कार्यकतार्ओं में नाराजगी देखी जा रही है।

कई कार्यकर्ता इस फैसले से खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। उनका मानना है कि नीतीश कुमार का बिहार की राजनीति में सक्रिय रहना जरूरी है। कार्यकतार्ओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में ही पार्टी मजबूत बनी रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts