Homeउत्तर प्रदेशShamliShamli News: युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Shamli News: युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस जांच में जुटी

-

– होली खेलकर घर में सोया, फिर उठ नहीं पाया, पुलिस जांच कर रही।

शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराड़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे सुबह डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सम्राट पुत्र यशपाल सिंह के रूप में हुई है।

 

 

परिजनों के अनुसार, सम्राट होली का पर्व मनाने और दोस्तों के साथ समय बिताने के बाद घर लौटा था। सुबह जब वह नहीं उठा, तो परिजनों ने उसे शामली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सम्राट विकास भवन में क्लर्क के पद पर कार्यरत था और पिछले लगभग छह साल से संविदा पर भर्ती हुआ था। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि होली के पर्व के दौरान सम्राट ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। सरकारी डॉक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सम्राट को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts