HomeBihar'मैं राज्यसभा सदस्य बनना चाहता हूं', नीतीश कुमार का बड़ा बयान

‘मैं राज्यसभा सदस्य बनना चाहता हूं’, नीतीश कुमार का बड़ा बयान

-

  • नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, ‘राज्यसभा जाना चाहता हूं, जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा सहयोग’

Bihar politics news: नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच से एक पोस्ट कर इसकी पुष्टि कर दी है कि वे राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। राज्यसभा जाने की खबरों के बीच सीएम नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई है।

 

 

गुरुवार (05 मार्च, 2026) को सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) हैंडल से इस संबंध में पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।”

उन्होंने कहा, “संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे जेडीयू कार्यकर्ता ने कहा, “ये दुखद है। जो नीतीश कुमार छात्र आंदोलन से लेकर आज तक बिहार की जनता की सेवा करते रहे… बिहार की जनता उन्हें अपना परिवार मानती है। नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई यहां मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहें।”

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts