HomeCRIME NEWSपिता को बचाने आए युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पिता को बचाने आए युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– गाली-गलौज के बाद पड़ोसी से मारपीट, महिला ने बेटे-बेटी संग चाकू से वार किए।

लखनऊ। युवक की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई। पड़ोस की महिला, उसके बेटे और बेटी पर हत्या करने का आरोप है। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

 

 

घटना 4 मार्च, बुधवार शाम करीब 5 बजे दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव की है। मृतक की पहचान सूरज गौतम (22) के रूप में हुई। वह प्राइवेट फर्म में काम करता था। रास्ते में हुई गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। चाकू लगने से सूरज घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेगरिया दुबग्गा निवासी राजेंद्र गौतम ने बताया- बुधवार शाम 5 बजे घर के सामने सड़क पर खड़े होकर मोहल्ले के निशु से बात कर रहे थे। इस दौरान वहां से पड़ोसी मोहित तिवारी बाइक से जा रहा था। अचानक उसने बाइक रोककर गाली-गलौज करने लगा। मोहित इसके पहले भी विवाद कर चुका था। जब उसको गाली देने से मना किया गया तो बाइक से उतर कर हाथापाई करने लगा।

राजेंद्र गौतम ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर मोहित की मां रंजना और बहन शिवानी भी आ गई। शिवानी घर से चाकू लेकर आई थी। तीनों लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए मेरा बेटा सूरज गौतम (22) आ गया। मोहित ने अपनी मां-बहन के साथ सूरज पर हमला कर दिया।
उसकी बहन ने चाकू से सूरज पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद गुस्साए लोग दुबग्गा थाना पहुंच गए।

लोगों ने थाने का घेराव किया। सामने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts