HomeAccident NewsMau Accident: थार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत

Mau Accident: थार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत

-

– पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, दूर तक बिखरे मांस के टुकड़े, पुलिस शिनाख्त में जुटी।

मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉइंट संख्या 276.4 पर एक थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे ग्राम सभा भुसुवा के पास एक्सप्रेसवे के बिहार से लखनऊ की ओर जाने वाले हिस्से में हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल पर बलिया जिले का नंबर अंकित है।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिछले 24 घंटों के भीतर हुआ दूसरा बड़ा हादसा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts