Homeउत्तर प्रदेशLucknowहोली पर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, सीएम योगी...

होली पर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, सीएम योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

-

लखनऊ। त्योहारों पर कानून-व्यवस्था और परिवहन व्यवस्था पटरी से न उतरे, इसके लिए खुदे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहल की है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरे समय फील्ड में रहें। इसके साथ ही उन्होंने होली पर वाहन दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

 

helmets and seat belts

 

सीएम योगी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि नियमित चेकिंग के साथ ही इस चीज की व्यवस्था की जाए कि त्यौहार पर बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के कोई भी वाहन नहीं चलाएगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। इसके साथ ही लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसें भी चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। आम लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसर समन्वय बनाकर काम करेंगे। लगातार फील्ड में गश्त बढायें। वहीं कानून व्यवस्था पर भी अधिकारियों के पेंच कसे गए हैं। इसमें कुख्यात अपराधियों पर लगाम लगाने के साथ ही इलाके के अपराधियों पर भी अंकुश लगाने के निर्देश हैं।

यहां बता दें कि अगले सप्ताह में होली के साथ ही रमजान का महीना भी चल रहा है, रंग खेलने के दौरान कई जगह झगड़ा या तनाव बढ़ जाता है। इसको देखते हुए भी अलर्ट रहने की अपील है। वहीं पुलिस अधिकारियों और कमर्चारियों की छुट्टियां पहले ही निरस्त हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts