Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशट्रेन में 10 लाख के गहनों से भरा बैग चोरी

ट्रेन में 10 लाख के गहनों से भरा बैग चोरी

-

होली पर बेटी की विदाई कराकर महाराष्ट्र से मऊ जा रहा था पिता।

प्रयागराज। जंक्शन पर चोरी की एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महाराष्ट्र से लौट रहे पिता-पुत्री की सीट के नीचे रखा 10 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग चोर उड़ा ले गए। ट्रेन के मऊ पहुंचने पर पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई। मामला अब प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है।

 

 

56 वर्षीय अजीत सिंह मऊ जिले के सहादतपुरा मोहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी श्रेया सिंह शादी के बाद महाराष्ट्र के ठाणे में रहती है। बेटी को विदा कराकर वह 26 फरवरी को ट्रेन से मऊ के लिए रवाना हुए थे।

ए-1 कोच में उनकी और उनकी बेटी की सीट थी। 27 फरवरी को सुबह करीब 7:40 बजे जब ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंची, उस दौरान कुछ देर के लिए ट्रेन का ठहराव हुआ। उन्होंने बताया कि उस समय काले रंग का बैग सीट के नीचे सुरक्षित रखा था। लेकिन ट्रेन के प्रस्थान से पहले जब दोबारा देखा गया तो उनकी पुत्री का बैग रहस्यमय परिस्थितियों में गायब मिला।

इसके बाद सुबह 8:07 बजे रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही चेन पुलिंग कर जीआरपी को सूचना दी गई। पीड़ित के अनुसार, जीआरपी की ओर से कहा गया कि यदि प्राथमिकी दर्ज करानी है तो ट्रेन छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी को ट्रेन में अकेला नहीं छोड़ सकते थे, इसलिए मऊ पहुंचकर वहां जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
अजीत सिंह ने बताया कि बैग में सोने के कंगन, सोने की पायल, डायमंड जड़ित गोल्ड नेकलेस सेट समेत करीब 10 लाख रुपये के गहने थे।

जीआरपी मऊ थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल प्रयागराज जीआरपी के अंतर्गत आता है, इसलिए मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts