Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशशॉर्ट सर्किट से नर्सिंग होम-गोदाम, गैराज में आग, तीन लोगों के कारोबार...

शॉर्ट सर्किट से नर्सिंग होम-गोदाम, गैराज में आग, तीन लोगों के कारोबार खाक

-

– देवी रोड की मार्केट में आग से तीन लोगों के कारोबार खाक, ढाई घंटे में पाया काबू।

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड स्थित यादव मार्केट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आग ने एक ही बिल्डिंग में संचालित नर्सिंग होम, ई-रिक्शा गैरेज और चीनी के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुएं का काला गुबार आसमान में छा गया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक बिल्डिंग के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत संबंधित फर्म संचालकों को इसकी सूचना दी। जब तक मालिक मौके पर पहुंचे और गोदाम खोला गया, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और निचला फ्लोर जलने लगा था।

 

 

इस बिल्डिंग में सौतियाना नगला ताल निवासी प्रीतम सिंह का एकता नर्सिंग होम, सैदपुर भगोली निवासी विवेक कुमार चौहान का ई-रिक्शा गैरेज और कटरा निवासी अंशु का चीनी स्टोर संचालित था। आगजनी में नर्सिंग होम का फर्नीचर और उपकरण, गैरेज में खड़े कई ई-रिक्शा और चीनी के गोदाम का स्टॉक जलकर राख हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालात की गंभीरता को देखते हुए करहल से भी एक दमकल वाहन बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और भीड़ को नियंत्रित किया।

चीनी स्टोर संचालक अंशु ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के फोन से मिली। उनके मौके पर पहुंचने तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। उन्होंने इस हादसे में लगभग 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। हालांकि, दमकल विभाग का कहना है कि वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का माल जलने से कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts