Homeउत्तर प्रदेशMeerutएयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन लीज पर देने की मांग, लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने...

एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन लीज पर देने की मांग, लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री नायडू से की मुलाकात

-

– राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात की ।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने राज्य सरकार से उपलब्ध 131.86 एकड़ भूमि को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के नाम लीज पर देने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखने की मांग की।

 

 

डॉ. बाजपेयी ने बताया कि इस प्रक्रिया में कई स्थानीय विभागों की ओर से अवरोध आ रहे हैं। उन्होंने मंत्री से अपने नियोजन विभाग की एक टीम भेजने का आग्रह किया, ताकि यह टीम अवरोध वाले विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर इन मुद्दों को अंतिम रूप दे सके।

इस निरीक्षण से लीज प्रक्रिया के साथ-साथ अवरोधों का अंतिम निर्धारण और उन पर होने वाला अपेक्षित व्यय भी तय हो जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराकर इन अवरोधों को दूर किया जा सकेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान चारदीवारी के बाहर 85.49 एकड़ भूमि है। इस भूमि को भी 3072 मीटर लंबी दीवार बनाकर सुरक्षित किया जा सकता है, जिससे यह पूरी भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आ जाएगी।

डॉ. बाजपेयी ने सुझाव दिया कि नियोजन टीम के निरीक्षण के बाद एएआई बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू करे। इसके अतिरिक्त, यह परीक्षण भी कराया जाए कि एटीआर-72 और वीसीआर विमानों के संचालन के लिए नई हवाई पट्टी बनाने की आवश्यकता होगी या मौजूदा पट्टी में ही विस्तार करके काम चलाया जा सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts