HomeAccident Newsनेपाल में बस नदी में गिरी, 18 की मौत

नेपाल में बस नदी में गिरी, 18 की मौत

-

काठमांडू। नेपाल की राजधानी से करीब 90 किलोमीटर दूर बड़ा बस हादसा हुआ है। नेपाल के धादिंग जिले में गजुरी के पास सोमवार की सुबह त्रिशूली नदी में एक यात्री बस के गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 26 यात्री घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब पोखरा से काठमांडू आ रही बस पृथ्वी हाईवे पर काठमांडू से लगभग 90 किमी पश्चिम में सुबह 1:30 बजे त्रिशूली नदी में गिर गई।

 

 

नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिश्नु प्रसाद भट्टा ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 17 शव बरामद किए गए हैं और बस से 28 घायल यात्रियों को बचाया गया है। घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बचाव कार्य के लिए नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया है। दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक न्यूजीलैंड का पुरुष यात्री शामिल है। एक जापानी और एक डच महिला नागरिक घायलों में शामिल हैं। हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस ने कहा कि अत्यधिक गति (ओवर स्पीडिंग) दुर्घटना का कारण हो सकती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts