HomemausamMeerut Weather: फरवरी में ही हो गई ठंड की विदाई, तेज धूप...

Meerut Weather: फरवरी में ही हो गई ठंड की विदाई, तेज धूप से लोगों को हो रहा गर्मी का एहसास

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। फरवरी में जिले में अब तापमान बढ़ने लगा है। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिसके चलते शहरवासियों को अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। माना जा रहा है कि, इस बार गर्मी पिछले काफी सालों के रिकार्ड तोड़ देगी। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि होगी और मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।

 

 

मेरठ और पश्चिम यूपी में इस बार समय से पहले गर्मी आ गई है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के बनने से बारिश की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, कुछेक इलाकों में छुट-पुट ही बारिश देखने को मिली। लेकिन सर्द हवाओं ने एकबार फिर ठंड का अहसास करवा दिया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों की बात करें तो सर्दी अब पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर है।

शहरवासियों को अभी से ही गर्मी की आहट महसूस की जा रही है। कुछ दिनों से तेज धूप ने दिन के तापमान में बढ़ोतरी की है। जिससे दोपहर में गर्माहट और लोगों को धूप में पसीना आना शुरू हो गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और कम होगा। इससे दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि, सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं का चलना जारी है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने की पूरी उम्मीद की जा रही है। बादलों की सक्रियता बढ़ने से रात का तापमान भी बढ़ेगा और रातें अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं। दिन में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts