spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSports NewsCricket Newsआईटीएफ वर्ल्ड मास्टर टूर्नामेंट अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में कल से

आईटीएफ वर्ल्ड मास्टर टूर्नामेंट अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में कल से

-

अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब और विक्टोरिया पार्क में 26 तक होंगे मुकाबले


शारदा रिपोर्टर मेरठ। अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में मेरठ नंबर एक स्थान पर है। मेरठ में पिछले साल भी एक 700 पॉइंट का सफल अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। जिसको बेस्ट टूर्नामेंट 2025 का अवार्ड अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन इंग्लैंड ने दिया था। उसी की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन व ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने एक और टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए मेरठ को चयनित किया। इस बार भी मेरठ में 700 पॉइंट पुरुषो व महिलाओं का टूर्नामेंट 30-80 आयुवर्ग के लिए 20 फरवरी से 26 फरवरी तक अलेक्जेंडर क्लब व मेरठ कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल दास और टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित संगल ने बताया कि यह पूरा टूर्नामेंट अलेक्जेंडर क्लब द‌द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमें लगभग 275 खिलाड़ी अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, रूस, चिली, कनेडा, दिल्ली हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरला, मणिपुर, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे ।

इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण यह है कि यहां पर सभी खिलाड़ियों को ब्रेकफास्ट, लंच, शाम की चाय, बाल पिकर, चेयर एम्पायर, व एक बहुत ही सुंदर सी वेलकम किट दी जाती है। मेहमाननवाजी के नाम पर तो मेरठ हमेशा ही नंबर वन पर रहा है इन सब को देखते हुए देश और विदेश से खिलाड़ी पूरे साल इस टूर्नामेंट का इंतजार करते हैं।

इस टूर्नामेंट के डायरेक्टर अमित संगल और टूर्नामेंट कमेटी से राकेश कोहली , पीयूष दुबलिश , विजय वर्मा , अविनाश रस्तोगी , पुनीत गुप्ता व खासकर क्लब के उपाध्यक्ष जे. पी. अग्रवाल सचिव संजय कुमार व कोषाध्यक्ष राहुल दास व मेरठ कॉलेज के सचिव विवेक गर्ग आदि मौजूद थे। आयोजकों ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने का संकल्प लिया और आईटीएफ व एआईटीए को आश्वासन दिया की इस साल का टूर्नामेंट पहले से भी कई गुना अधिक सफल होगा। इस टूर्नामेंट में एक विशेष बात यह भी है कि सभी विदेश से आने वाले खिलाड़ियों व महिला खिलाड़ियों को होटल में निशुल्क रहने की सुविधा दी गई है जो कि पूरे भारतवर्ष में कही नहीं दी जाती।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts