Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: परीक्षा देने आए छात्र पर हमला, सिर फोड़ा, पुलिस ने दर्ज...

मेरठ: परीक्षा देने आए छात्र पर हमला, सिर फोड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

-

– जानी थाना क्षेत्र में अज्ञात युवकों ने पीटा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में परीक्षा देने आए एक छात्र पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में आठ टांके आए हैं। पीड़ित छात्र ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

 

जानकारी के अनुसार, खेकड़ा के ग्राम तिगरी निवासी चेतन पुत्र विनय बी.फामेर्सी का छात्र है। वह गोपीचंद कॉलेज अहेड़ा से पढ़ाई कर रहा है और उसकी परीक्षा का केंद्र मेरठ स्थित एमआईईटी कॉलेज में था। यह घटना 16 फरवरी को हुई, जब चेतन परीक्षा देने के लिए एमआईईटी कॉलेज पहुंचा था।

चेतन ने बताया कि जैसे ही वह आॅटो से उतरकर कॉलेज की ओर बढ़ा, तभी पीछे से आए 5-6 युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर वार किया। चेतन को आशंका है कि यह हमला तमंचे जैसी किसी वस्तु से किया गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और आठ टांके लगाने पड़े।

पीड़ित के अनुसार, हमले के दौरान सभी युवक अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। बचाव के प्रयास में चेतन ने एक युवक को धक्का दिया, जिससे उसके चेहरे से कपड़ा हट गया। चेतन ने बताया कि उसने उस युवक को पहचान लिया, जिसका नाम हर्ष है और वह खेकड़ा का रहने वाला है।

घटना के बाद घायल छात्र ने 17 फरवरी 2026 को देर शाम जानी थाने में तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts