Homeउत्तर प्रदेशLucknowयूपी विधानसभा का घेराव किया कांग्रेस ने

यूपी विधानसभा का घेराव किया कांग्रेस ने

-

– मनरेगा समेत कई मुद्दों पर प्रदर्शन

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करते हुए मनरेगा सहित कई मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया। हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया, जिसके बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

 

इस दौरान कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि देश में मनरेगा केवल कानून नहीं बल्कि ग्रामीण रोजगार का सबसे बड़ा साधन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह महात्मा गांधी के नाम को समाप्त किया गया, उससे सरकार की मंशा स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि अकउउ पूरे देश में आंदोलन कर रही है और उसी क्रम में आज विधानसभा घेराव का आह्वान किया गया है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

वहीं इस प्रदर्शन को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा आज ये जो बैरिकेडिंग और पुलिस का घेरा खड़ा किया गया है, ये हमारी आवाज दबाने की कोशिश है। लोकतंत्र में डराना-धमकाना और डंडे के जोर पर हुकूमत करना राज नहीं कहलाता। सरकारें प्यार और भरोसे से चलती हैं, न कि बुलडोजर और खौफ से।

उन्होंने कहा कि सनातन की गुरु-शिष्य परंपरा और हमारी आस्था को कोई सरकार या अदालत तय नहीं कर सकती, ये तो सदियों से चली आ रही रीत है। युवाओं को न नौकरी मिल रही है, न सही परीक्षा, बस हर जगह डर का माहौल है। लेकिन याद रहे, जब तक गांधी जी का आशीर्वाद और जनता का साथ हमारे साथ है, हम न रुकेंगे और न झुकेंगे। ये लड़ाई हक की है और हम इसे आखिरी दम तक लड़ेंगे!

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता यहां उपस्थित हैं। उनका जोश कह रहा है कि मनरेगा को बदलकर इस सरकार ने मजदूरों के साथ जो अन्याय किया है उसके लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts