शारदा रिपोर्टर मेरठ। थाना मुंडाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। मुंडाली गांव निवासी परचून की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी उसे जबरन एक कार में बिठाकर ले जाया गया। पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पीड़िता के पिता ने थाना मुंडाली अध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी में दुकान से चीनी और चाय लेकर घर आ रही थी। इसी दौरान लोहियानगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक लोहियानगर निवासी और एक अज्ञात महिला कार से आए। उन्होंने बेटी को बहला-फुसलाकर जबरन कार में बिठाया और फरार हो गए।
घटना के समय गाँव के कुछ लोगों ने यह पूरा घटनाक्रम देखा। जब गवाहों ने आरोपियों से पूछताछ करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कार में बैठकर मौके से भाग निकले।
पिता ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पीड़ित पिता ने पुलिस से तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना अध्यक्ष राम गोपाल जी को यह तहरीर सौंपी गई है।

