Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Meerut News: एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

-

– मेरठ और उत्तराखण्ड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, नकल कराने में प्रयुक्त लेपटॉप, मोबाइल फोन सहित इंटरनेट राउटर मिले।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एसटीएफ की मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा साझा कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के देहरादून में एसएससी द्वारा संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बेहद ही शातिर हैं। ये गिरोह हैकिंग से नकल करा रहा था। स्पेशल टॉस्क फोर्स की मेरठ इकाई और उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बीते दिन की गई।

 

 

बता दें कि स्पेशल टॉस्क फोर्स मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ को इनपुट मिला था। एसटीएफ मेरठ इकाई के एडिशनल एसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून कोतवाली में चार फरवरी से एसएससी द्वारा संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी।

ऐसा इनपुट मिला कि एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के महादेव डिजिटल जोन केंद्र पर मास्टर कंप्यूटर के जरिए हैकिंग कर अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। ये गैंग बेहद ही शातिर था। अफसरों के मुताबिक गिरोह ने लोकल नेटवर्किंग और प्रॉक्सी सर्वर सेटअप कर रिमोट एक्सेस के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में सेंधमारी की।

ऐसे में इस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में टीम को सफलता मिली है। बता दें कि एड्यूक्विटी कंपनी द्वारा एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाया हुआ था और कंप्यूटर को हैकिंग करके नकल कराई जा रही थी।

पकड़े गए दोनों आरोपियों से जब पूछताछ की गई, तो एक युवक ने अपना नाम नीतीश कुमार बताया। नीतीश यूपी के देवरिया जिले के सुरजीपुर पोस्ट भाटपार रानी का रहने वाला है। वहीं दूसरे आरोपी का नाम भास्कर नैथानी है, भास्कर नैथानी उत्रराखंड के देहरादून का रहने वाला है। भास्कर देहरादून के मोहल्ला

सरस्वतीपुरम लेन नंबर 4 पोस्ट नाथ वाला का रहने वाला है। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, बरामद किये गए हैं। उनसे इंटरनेट राउटर भी बरामद किए गए हैं। इनके द्वारा लॉन नेटवर्किंग से प्रॉक्सी सर्वर सेटअप द्वारा रिमोट एक्सेस द्वारा नकल कराया जा रहा था।
फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है उनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि अभी कुछ और भी खुलासे हो सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts