– पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में होगी बारिश।
लखनऊ। मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे गर्म दिनों की ओर लौट रहा है। इसी वजह से दिन के तापमान में हर दिन आंशिक वृद्धि हो रही है। यह वृद्धि अभी बदस्तूर जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अगले हफ्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के आसार हैं।


