HomeAccident NewsRoad Accident in Ghazipur Border: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दिल्ली-मेरठ...

Road Accident in Ghazipur Border: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 2 महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

-

– खौफनाक सड़क हादसा।

Delhi-Meerut Expressway Road Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से कार टकरा गई हैं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा सामने आया, जहां खड़े ट्रक से कार टकराने के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद वहां हंगामा हो गया और भारी जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर बॉर्डर पर ये रोड एक्सीडेंट हुआ, जहां एक कार ट्रक में जा घुसी, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक जाम लग गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जहां हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी और आम नागरिक मदद करने में जुटे हैं. सुबह सर्दी के वक्त ये सड़क हादसा सामने आया।

 

– पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना विनोद नगर डिपो के सामने टोल बूथ के पास सुबह 6:43 बजे हुई.

गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर गाजीपुर टोल प्लाजा पर एक खड़ी ट्रक से कार की टक्कर हो जाने के बाद दो महिलाओं की मौत हो। पीड़ित महिलाएं देहरादून से दिल्ली जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और आगे की जांच जारी है. कार की हालत दिखा रही है कि टक्कर कितनी भीषण थी। पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

 

– इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई. पहचान दीपांजलि (38) और नीलम गर्ग (55) के रूप में हुई है. एक महिला कार के बाहर पड़ी मिली, जबकि दूसरी आगे की बाईं तरफ की यात्री सीट पर फंसी हुई थी. दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर आर एस बघेल ने बताया, सुबह करीब 7.05 बजे मुझे गाजीपुर एमसीडी टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। हम घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे 2 लोगों को बचाया। हमारे पहुंचने से पहले ही 2 बच्चों और ड्राइवर समेत 3 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि वाहन में 5 लोग सवार थे।

 

– कार चालक दीपांशु गर्ग और दो बच्चे, विवान (5) और वाशु (3) घायल अवस्था में पाए गए. उन्हें तुरंत इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है.

 

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हादसा

दिल्ली-मेरठ हाइवे पर बुधवार को दो ट्रकों की टक्कर हुई थी, जिसमें आधा दर्जन लोग हादसे का शिकार हुए थे। जबकि दो लोगों की मौत हो गई थी। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली-मेरठ हाइवे पर देर रात एक भीषण हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार रात थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के दिल्ली मेरठ हाइवे पर देर रात मेरठ से दिल्ली आने वाले बीच वाले लेन पर एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराया।

 

 

हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य ट्रक चालक पिकअप चालक की मदद के लिए पहुंचे। इसी दौरान पीछे से सब्जियों से भरा हुआ एक तेज रफ्तार ट्रक आया और पिकअप चालक की मदद कर रहे लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल लोग कई फुट ऊपर हवा में उछल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तेज रफ्तार टेंपो अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. हम लोग मदद करने पहुंचे ही थे कि पीछे से एक और तेज ट्रक आ गया और सीधे वहां खड़े लोगों को रौंद दिया। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत बहुत नाजुक है। एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है। इतनी तेज टक्कर थी कि लोग कई फुट ऊपर उछल गए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts