HomeकारोबारGold and Silver Rate Today: सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव...

Gold and Silver Rate Today: सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, लगातार देखने को मिल रही गिरावट

-

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 09.30 बजे के आसपास 27 फरवरी की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 4120 रुपये (1.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,66,250 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने की कीमतों में आज 0.42 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी जा रही है और ये 666 रुपये के नुकसान के साथ 1,57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे।

 

 

मंगलवार को शुरूआती आधे घंटे के कारोबार में चांदी की कीमतें 2,65,126 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो से लेकर 2,68,498 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुकी थीं। बताते चलें कि सोमवार को ये 270370.00 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थीं। जबकि, सोने का भाव आज 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो से लेकर 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुका था। सोमवार को सोने का भाव 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

बताते चलें कि सोमवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने और चांदी, दोनों कीमती धातुओं के रेट में तेजी दर्ज की गई थी। सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमत 6.66 प्रतिशत यानी 17,000 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। इसके अलावा, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1300 रुपये (0.83 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते शुक्रवार को ये 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts