HomeAccident Newsदुकान तोड़कर मकान में घुसा ट्रक, एक की मौत

दुकान तोड़कर मकान में घुसा ट्रक, एक की मौत

-

– अनियंत्रित ट्रक ने ली जान, दुकानदार मकान के भीतर सो रहा था।

हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र में राठ रोड स्थित बिहूनी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बनी एक दुकान को तोड़ता हुआ पास के मकान तक जा पहुँचा। हादसे के समय दुकानदार दुकान के अंदर सो रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

मृतक की पहचान 56 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है, जो अपनी दुकान में ही सो रहा था। हादसे में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी टूट गई। ट्रक की टक्कर से पास का मकान भी दरक गया है।

पड़ोसी विश्वनाथ ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया और उनके घर तक जा टकराया, जिससे भारी नुकसान हुआ और दुकानदार की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts