Homeउत्तर प्रदेशMeerutब्लॉक में अधिकारी अनुपस्थित मिले, मतदाता नोटिस का जवाब देने पहुंचे, घंटों...

ब्लॉक में अधिकारी अनुपस्थित मिले, मतदाता नोटिस का जवाब देने पहुंचे, घंटों इंतजार के बाद लौटे

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जारी नोटिस का जवाब देने सरूरपुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिले।

 

 

मतदाताओं ने घंटों इंतजार किया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे उनमें नाराजगी फैल गई। सूचना मिलने पर भाजपा सरूरपुर मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया।

कसाना ने तत्काल एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को भी अधिकारियों की अनुपस्थिति और मतदाताओं की परेशानी से अवगत कराया।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तुरंत नायब तहसीलदार को मौके पर भेजने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई और मतदाताओं को राहत मिली।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts