Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: सीसीएसयू का गोपनीय विभाग बना शराब का अड्डा ! भारी मात्रा...

Meerut: सीसीएसयू का गोपनीय विभाग बना शराब का अड्डा ! भारी मात्रा में पड़े दिखे खाली बोतले और पाउच

-

– भारी मात्रा में पड़े दिखे खाली बोतले और पाउच, वीडियो आया सामने।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर से लगातार अव्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल खड़े करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को विवि के गोपनीय विभाग के पास से देशी शराब के पाउच और बोतले पड़े दिखाई देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर कूड़े के ढेर, खाली शराब के पाउच और फैली अव्यवस्था दिखाई दे रही है।

 

 

वायरल वीडियो को लेकर छात्र नेता विनीत चपराना ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब यूनिवर्सिटी को हर साल करोड़ों रुपये का बजट मिलता है और सैकड़ों सफाई कर्मचारी तैनात हैं, तो फिर गोपनीय विभाग जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ऐसी गंदगी कैसे पनप रही है।

छात्र नेता का आरोप है कि यह हालात सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही को दशार्ते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय केवल कुर्सियों से चिपके हुए हैं। विनीत ने कहा कि गोपनीय विभाग जैसी संवेदनशील जगह पर इतनी शराब आखिर कैसे पहुंची और किसके लिए।

पहले भी वायरल हुए वीडियो: विवि की सेंट्रल लाइब्रेरी के परिसर में बने शौचालय से कुछ दिन पहले ही एक वीडियो आया था जिसमें इंजेक्शन और डॉपिंग भी दिखाई दी थी। उस से पहले एक वीडियो हॉस्टल में गंदगी और स्टेडियम के पास बने शौचालय में इंजेक्शन का भी वायरल हुआ था।

राज्यपाल ने भी दिया था भाषण: विवि में हुए दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी नशा और ड्रग्स को लेकर बोला था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि प्रबंधन ध्यान दे कि कोई भी नशीला पदार्थ विवि परिसर के अंदर न पहुंचे। इसके बाद भी विवि प्रबंधन इसपर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts