HomeAccident NewsBareilly News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, दो लोग...

Bareilly News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

-

– फतेहगंज पश्चिमी में हुआ हादसा।

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर कट के पास हुई, जहां एक रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

 

 

मृतक की पहचान थाना मीरगंज के गांव गूला निवासी भगवान दास के रूप में हुई है। उन्हें खिरका सीएचसी ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए दो मजदूरों को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बरेली के अस्पताल भेजा। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts