Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: बिजली की समस्याओं को लेकर ऊर्जा भवन पर...

Meerut News In Hindi: बिजली की समस्याओं को लेकर ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन

-

– उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एमडी पॉवर कॉरपोरेशन के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के दर्जनों सदस्य ऊर्जा भवन पहुंचे। इस दौरान व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल ने एमडी पावर को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि, स्मार्ट मीटर और नेट मीटर के बिल समय से नहीं बनाए जा रहे है। जबकि, 6 माह से 1 वर्ष तक कि देरी से बिल बनाए जा रहे है।

 

 

उन्होंने कहा कि, इस शिकायत पत्र में रेणु अग्रवाल और विनोद गर्ग के बिल की शिकायत संलग्न है, बिल बनवाने के लिए उपभोक्ता लगातार विभाग के चक्कर लगता है। विभाग द्वारा देरी से बिल बनाए जाने के बाद भी उपभोक्ता से विलंब अधिभार चार्ज किया जा रहा है।इसी तरह राजकुमार त्यागी जो खरखौदा में रहते हैं, उनके बिलो में भी विलंब अधिभार जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, मवाना के अधिशाशी अभियंता कार्यालय में अनस पुत्र नौशाद पिछले एक वर्ष से नाम परिवर्तन के लिए चक्कर लगा रहा है। परंतु नाम परिवर्तन कि कार्यवाही नहीं कि जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि, शिबली इश्तयाक की भूमि पर इलियास पुत्र मोहम्मद उमर ने फर्जी कागजों के आधार पर विद्युत कनैक्शन प्राप्त किया है, जिसकी शिकायत लगातार अधिशाशी अभियन्ता मवाना प्रथम के यहां करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जबकि, चमन सिंह फौजी पुत्र बलाकी ग्राम व पोस्ट मुरलीपुर के निवास से अवर अभियन्ता ने भी कोई कार्यवाही नहीं की।

इसके अलावा शाहिद पुत्र अब्दुल सत्तर ग्राम भावनपुर पोस्ट सियाल के विद्युत अकाउंट आईडी संख्या 771700678487 के बिल में 44.671 रुपए अधिक जमा अवर अभियन्ता राम सिंह द्वारा कराये गए और 10.297 रुपए साजिद से लेकर अपने पास रख लिए।

उन्होंने कहा कि, शाहिद पुत्र अब्दुल सत्तर ग्राम भावनपुर पोस्ट सियाल की यहां फर्जी विद्युत जांच दिखा कर अवर अभियन्ता राम सिंह ने बिजली चोरी की एफआईआर लिखा दी। जबकि, प्रार्थी के विरोध करने पर अधिशासी अभियन्ता द्वारा की गयी जांच के उपरांत भी निर्णय लेकर आवश्यक कार्यवाही नहीं की जा रही है। जो गलत है। वहीं, व्यापारियों की बात सुनने के बाद एमडी पावर ने इन सभी मामलों में उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts