– बारिश और ओलों से बढ़ी ठिठुरन, हाईवे पर थमी रही वाहनों की रफ्तार, लोग घरों में दुबके।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। 15 दिन बाद घना कोहरा लौट आया। रात में बारिश और ओले पड़े जिससे ठंड बढ़ गई। हाईवे पर सुबह तक वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा और कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। सुबह 11 बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए।



