Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: भाजपा नेता संजय त्यागी के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

Meerut: भाजपा नेता संजय त्यागी के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

-

– कंकरखेड़ा में पुत्र अंकित त्यागी की मौत पर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को दी सांत्वना।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव में भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संजय त्यागी के आवास पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

 

यह दौरा संजय त्यागी के पुत्र अंकित त्यागी सहित तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद हुआ। यह दुखद घटना सोमवार, 19 जनवरी की देर रात मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर हुई थी। अंकित त्यागी एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे भी थे।

बुधवार सुबह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, विनय शर्मा पाराशर और आशीष अहलावत सहित कई अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts