Homeकारोबारचांदी के दामों में भारी उछाल

चांदी के दामों में भारी उछाल

-

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी लगातार जारी है। मंगलवार को वायदा बाजार में चांदी ने आज जोरदार छलांग लगाई है। सोना भी महंगा हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर मार्च डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 6.58 प्रतिशत की धमाकेदार तेजी के साथ 3,56,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसी तरह, फरवरी डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने के दाम में भी बीते सत्र के मुकाबले 1.42 प्रतिशत की तेजी आई और कीमत 1,58,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

 

चांदी

 

मंगलवार को सोने की कीमतें 1% से ज्यादा बढ़कर लगभग 5,070 प्रति औंस हो गईं। इससे पहले पिछले सेशन में सोना 5,100 के ऊपर आॅल-टाइम हाई तक पहुंच चुका था। इसका मुख्य कारण बढ़ते ट्रेड तनाव और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच सेफ हेवन डिमांड में बढ़ोतरी को बताया जा रहा है। सोमवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल घोषित ट्रेड डील में कोई प्रगति न होने का हवाला देते हुए दक्षिण कोरिया से आयात होने वाली कारों, लकड़ी और फार्मास्यूटिकल दवाओं पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी। इसके अलावा, अन्य सामानों पर ड्यूटी 15% से बढ़ाकर 25% कर दी गई।

अब निवेशकों की नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो-दिवसीय पॉलिसी मीटिंग पर टिकी हैं, जो मंगलवार से शुरू हो रही है। इस मीटिंग के निर्णय से सोने और अन्य कीमती धातुओं के भाव में नई दिशा तय होने की संभावना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts