Homeउत्तर प्रदेशMeerutप्रियांशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन, परिवार में खुशी का माहौल

प्रियांशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन, परिवार में खुशी का माहौल

-

मेरठ। जैन नगर स्थित श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली प्रियांशिका सोनी का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। प्रियांशिका सोनी की इस उपलब्धि पर उनके स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।

 

Priyanshika Soni

 

प्रियांशिका ने चौदह साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। सीएबी कॉलेज में क्रिकेट कोच नीतू अग्रवाल और रोहटा रोड स्थित टारगेट क्रिकेट एकेडमी में अंजलि सिंह के पास अभ्यास करने के बाद अब वह आगरा में रणजी प्लेयर तेज गेंदबाज किशोर कुमार शर्मा के पास क्रिकेट की बारिकियों को सीख रही है।

प्रियांशिका सोनी की फेवरेट बॉलर रेणुका सिंह है। फेवरेट बैट्समैन जमइमा रॉड्रिक्स है। वेस्ट एंड रोड पर रहने वाले उनके पिता कपिल सोनी प्राइवेट जॉब करते हैं और वह चाहते हैं कि, एक दिन प्रियांशिका भारतीय क्रिकेट टीम में देश के लिए खेले।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts