Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में पिता से झगड़े के बाद युवक ने खुद को मारी...

मेरठ में पिता से झगड़े के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा थानाक्षेत्र में युवक ने पिता से झगड़े के बाद युवक ने अपने पेट में गोली मार ली। युवक की हालत गंभीर है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला मेरठ के अकबरपुर सादात गांव का है। जहां 18 साल के लड़के ने सुसाइड की मंशा से अपने पेट में गोली मार ली।

 

 

बताया जा रहा है कि अकबरपुर सादात निवासी तहसीन (18) पुत्र शौकत का घटना से कुछ समय पहले अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद तहसीन ने 315 बोर के तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली लगने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में मेरठ स्थित संस्कार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts