HomeAccident NewsAccident News: ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुलेट सवार दो युवकों...

Accident News: ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुलेट सवार दो युवकों की मौत

-

मवाना-मेरठ मार्ग पर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गिरे, दस मीटर तक घीसटते गए, हादसे के बाद लगा जाम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में सड़क हादसे में बुलेट बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब यह युवक गन्ने से भरे ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और दोनों ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने शवों को तत्काल मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल दोनों की शिनाख्त का प्रयास हो रहा है।

 

 

मवाना थाना क्षेत्र के मेरठ-मवाना मार्ग पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बुलेट बाइक पर सवार दो युवक मेरठ से मवाना की ओर बढ़ रहे थे। उनके आगे एक गन्ना लदा ट्रक चल रहा था। अचानक बुलेट चला रहे युवक ने इस ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी उसका नियंत्रण खो गया और बाइक फिसल गई।

बताया जाता है कि ट्रक व बुलेट बाइक दोनों की रफ्तार तेज थी। अचानक ओवरटेक करते वक्त बाइक का हैंडल ट्रक से बाहर निकल रहे गन्ने से अड़ गया और राइडर का बाइक से नियंत्रण खो गया। रफ्तार ने दोनों को संभलने का मौका नहीं दिया और दोनों सीधे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव बेहद बुरी स्थिति में थे। ट्रक का चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने पहले ट्रक को हटवाया और उसके बाद नीचे फंसे दोनों शवों को वहां से सीधे मोर्चरी भिजवा दिया। जिस बुलेट यूपी20-सीके-7724 पर दोनों युवक सवार थे, वह बिजनौर निवासी किसी शुभम के नाम पंजीकृत है। पुलिस फिलहाल दोनों युवकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

हादसा इतना भीषण रहा होगा, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुलेट चला रहे युवक को हेलमेट भी नहीं बचा पाया। जैसे ही वह सड़क पर गिरे उनके ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। करीब 10 मीटर तक दोनों घिसटते चले गए। जब तक लोग शोर मचाकर ट्रक रुकवा पाते, तब तक दोनों के ऊपर से ट्रक उतर गया और उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर फल फैल गए। संभवत: इन युवकों के पास बाइक पर फल की टोकरी थी। सबसे ज्यादा संतरे वहां मिले हैं।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि संतरे की पेटी भी उनके पास थी। हर तरफ फल व खून ही दिख रहा था। पुलिस ने शव हटवाने के बाद जगह जगह पड़े खून को मिट्टी से ढकवा दिया। कुछ लोगों ने घास फूल लाकर वह भी वहां डाल दिए। कुछ महिलाएं तो वहां ऐसी भी रहीं, जो इन शवों को देखने के बाद उल्टी तक करने लगीं। हादसे के बाद वहां भीषण जाम लग गया।

वन-वे जैसी व्यवस्था बन गई। कुछ वाहन चालकों ने रांग साइड जाकर खुद को जाम से निकालने का प्रयास किया तो स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद पुलिस ने लगभग 200 मीटर पर वाहनों को रोककर दोनों तरफ का ट्रैफिक निकालना शुरू किया। पुलिस ने ट्रक का कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आस पास सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। ताकि हादसे की हकीकत सामने आ सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts