HomeAccident NewsSambhal Accident: पिकअप-ऑटो की भिड़ंत, एक महिला की मौत

Sambhal Accident: पिकअप-ऑटो की भिड़ंत, एक महिला की मौत

-

– घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, पति सहित छह घायल, पांच जिला अस्पताल रेफर।

संभल। इस्लामनगर-बहजोई रोड पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक आॅटो को टक्कर मार दी, जिसमें आॅटो चालक सहित सात लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

 

यह दुर्घटना जनपद संभल की तहसील चंदौसी के कोतवाली बहजोई क्षेत्र के गांव मऊ कठेर के पास सुबह करीब 07:30 बजे हुई। पिकअप ने सामने से आ रहे आॅटो को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तेज आवाज हुई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

आॅटो चालक और एक महिला सहित सभी सात घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक महिला ने दम तोड़ दिया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल का इलाज बहजोई अस्पताल में चल रहा है, जबकि पांच अन्य को बेहतर इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक महिला की पहचान हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अढ़ोल निवासी 40 वर्षीय अफसाना पत्नी इकबाल के रूप में हुई है। अफसाना का पति इकबाल भी इस हादसे में घायल हुआ है। अन्य घायलों में गांव अढ़ोल निवासी 45 वर्षीय भीमसेन यादव पुत्र रहीश पाल, बहजोई फैक्ट्री क्वार्टर निवासी 40 वर्षीय डालचंद पुत्र बलवीर, बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी 30 वर्षीय सचिन पुत्र कुंवरपाल, 25 वर्षीय गुड़िया पत्नी सचिन और 03 वर्षीय दिव्यांश पुत्र सचिन शामिल हैं।
भीमसेन को छोड़कर अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि पिकअप और आॅटो की टक्कर में एक महिला की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts