HomeAccident NewsHathras Accident: कोहरे के कारण स्कूली वाहन भिड़े

Hathras Accident: कोहरे के कारण स्कूली वाहन भिड़े

-

– हादसे में एक बच्चा घायल, जैतई मार्ग पर फिसला ट्रक।

हाथरस। सादाबाद में शनिवार सुबह करीब 9 बजे घने कोहरे के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। मथुरा मार्ग पर नगला सकत सिंह के पास दो स्कूली वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। वहीं, जैतई मार्ग पर एक ट्रक सड़क किनारे फिसलकर कच्चे रास्ते में उतर गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने के बाद शनिवार से नियमित रूप से स्कूल वाहन बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहे थे। सुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी। नगला सकत सिंह के पास दोनों स्कूली वाहनों के चालकों को एक-दूसरे का वाहन समय पर दिखाई नहीं दिया, जिससे टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक बच्चा घायल हो गया, जिसे तुरंत एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है और उसे गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

इसी दौरान, सादाबाद-जैतई मार्ग पर भी घने कोहरे के चलते एक ट्रक सड़क किनारे फिसलकर कच्चे रास्ते में उतर गया। चालक और क्लीनर को सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि, ट्रक किसी पेड़ या अन्य वाहन से नहीं टकराया, जिससे चालक और क्लीनर सुरक्षित रहे।

शनिवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में कोहरे की घनी चादर छाई रही। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, जिससे कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हुआ। कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। ग्रामीण इलाकों में खेतों और संपर्क मार्गों पर देर तक कोहरा छाया रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts