HomeAccident NewsSambhal Accident: पिकअप-कैंटर की टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल

Sambhal Accident: पिकअप-कैंटर की टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल

-

– घने कोहरे के कारण मंडी जाते समय हुआ हादसा, सड़क पर फैली पिकअप में भरी सब्जियां।

संभल। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन घटनाओं में एक पिकअप और कैंटर की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पिकअप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसका कंडक्टर मामूली रूप से चोटिल हुआ।

 

 

पहला हादसा चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में बनियाखेड़ा चौराहे के पास हुआ। पंजाब से फूलगोभी लेकर चंदौसी मंडी समिति जा रही एक पिकअप और तेज रफ्तार आयशर कैंटर की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पिकअप के केबिन में बैठे ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर स्टीयरिंग साइड में फंस गया था, जिसे करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर बनियाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, कोहरे के कारण हुए इस हादसे में दोनों वाहनों को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है और पिकअप में लदी सब्जियां भी खराब हो गईं।

दूसरा हादसा गांव भुलावई के पास हुआ, जहां चंदौसी की ओर जा रही एक पिकअप को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप के कंडक्टर को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाया और घायल को सरकारी अस्पताल भेजा।

थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सब्जी से लदी पिकअप और आयशर कैंटर के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई थी, जिसमें पिकअप के तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद दोनों वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है और यातायात बाधित नहीं है।

मानकपुर बनियाखेड़ा चौराहे के पास अत्यधिक कोहरे के कारण मुरादाबाद से चंदौसी जा रही महिंद्रा पिकअप का चालक नेकपाल पुत्र शिशुपाल, निवासी विजवा नगला, थाना गुन्नौर, जनपद संभल, और मुरादाबाद की ओर जा रहा आयशर कैंटर का चालक निर्मल पुत्र मोहन, निवासी स्योहारा, जनपद बिजनौर, आमने-सामने टकरा गए।

इस हादसे में महिंद्रा पिकअप के चालक नेकपाल और अजय पाल पुत्र राजेंद्र, निवासी धनारी, जनपद संभल, को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। इसके बाद बहजोई से मुरादाबाद जा रही दूसरी महिंद्रा पिकअप को भी कोहरे के कारण टक्कर लगी, जिसमें इसके चालक अतुल पुत्र कल्लू, निवासी कुम्हार गली, थाना बहजोई, जनपद संभल, घायल हुए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts