Homeदेशसुप्रीम कोर्ट से एक्टर विजय को झटका

सुप्रीम कोर्ट से एक्टर विजय को झटका

-

– जन नायगन फिल्म को लेकर हाईकोर्ट जाने को कहा।

नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार और राजनेता विजय को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने विजय की फिल्म ‘जना नायगन’ के सीबीएफएस सर्टिफिकेटेशन मामले की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में अपील करने को कहा है। इसके अलावा शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट को इस मामले पर 20 जनवरी से पहले फैसला करने को कहा है।

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो इस याचिका को नहीं सुनना चाहता है। दरअसल, फिल्म के निमार्ता याचिका पर तुरंत सुनवाई करने की अपील कर रहा था। तब कोर्ट ने कहा कि हम इसे तुरंत नहीं सुनेंगे। कोर्ट ने साथ ही याचिकाकर्ता को मद्रास हाईकोर्ट जाने को कहा।

गौरतलब है कि हाल ही में सेंसर बोर्ड ने जन नायगन केस में सुप्रीम कोर्ट में एक कैविएट दाखिल किया था। सेंसर बोर्ड ने अपील की थी कि बिना उसकी राय सुने कोई फैसला नहीं सुनाया जाए। उल्लेखनीय है कि अभिनेता विजय द्वारा अभिनीत फिल्म ‘जना नायगन’ के निमार्ताओं द्वारा मद्रास हाईकोर्ट की दो जजों की पीठ के उस आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी जिसमें कोर्ट ने एकल पीठ के उस निर्देश पर रोक लगा दी थी जिसमें फिल्म को प्रमाणपत्र देने का आदेश दिया गया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts