Homeउत्तर प्रदेशBijnorडॉग कर रहा बजरंगबली और मां दुर्गा की परिक्रमा, भीड़ उमड़ी, वीडियो...

डॉग कर रहा बजरंगबली और मां दुर्गा की परिक्रमा, भीड़ उमड़ी, वीडियो हो रहा वायरल

-

– तीन दिनों से बिना खाए-पिए चल रहा।

बिजनौर। हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉग बीते तीन दिन से मंदिर में बजरंगबली और मां दुर्गा की प्रतिमा के चारों ओर घूम रहा है। लोग इस घटना को परिक्रमा मान रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉग ने पहले दो दिन हनुमानजी की प्रतिमा के चक्कर लगाए। बुधवार को उसने मां दुर्गा की प्रतिमा के चारों ओर घूमना शुरू किया है। बिना रुके और खाएझ्रपिए उसकी परिक्रमा जारी है। थकने पर एक पैर को उठा लेता है। मंदिर में भीड़ लग गई है। कोई इसे चमत्कार मान रहा है तो कोई डॉग को भक्त कह रहा है। मामला नगीना क्षेत्र का है। डॉग के परिक्रमा करने का वीडियो वायरल है।

 

 

नगीना क्षेत्र के नंदपुर गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर है। यहां मंगलवार दोपहर अचानक एक डॉग पहुंचा और बजरंगबली की मूर्ति के चारो ओर घूमने लगा। मंदिर में दर्शन करने आए लोग यह देखकर हैरान रह गए। देखतेझ्रदेखते मंदिर में भीड़ लग गई। दूर-दूर से लोग इस दृश्य को अपनी आंखों से देखने के लिए नंदपुर गांव पहुंचने लगे। मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई।

 

 

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह 4 बजे लोगों ने पहली बार कुत्ते को हनुमान जी की प्रतिमा के चारों ओर घूमते देखा था। कुत्ता बिना रुके और बिना किसी डर के परिक्रमा कर रहा था। ग्रामीण इसे हनुमान जी की कृपा और आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। बुधवार को हनुमान जी की जगह कुत्ता दुर्गा माता की मूर्ति की परिक्रमा करने लगा।

डॉक्टर की टीम कुत्ते को चेक कर लौटी

गांव के अश्वनी सैनी ने बताया कि डॉग ने मंगलवार को हनुमान जी की परिक्रमा की थी। इसके बाद उसने रात से दोपहर 12 बजे तक आराम किया। फिर बुधवार को हनुमान जी की परिक्रमा की। इसके बाद कहीं चला गया। 15 मिनट के बाद लौटकर आया और मां दुर्गा की मूर्ति के चारो ओर चक्कर काटने लगा। डॉक्टर की टीम भी मौके पर पहुंची थी। चेक करने के बाद टीम भी संतुष्ट होकर वापस लौट गई है। डॉग बिना कुछ खाए भगवानों की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है।

थकने पर पैरों को उठाकर चल रहा

अजय कुमार ने बताया कि डॉग मां दुर्गा की मूर्ति के चक्कर काट रहा है। ना कुछ खाया, न पिया। एक पल भी आराम नहीं किया। थकने पर बीचझ्रबीच में पैरों को उठाकर चल रहा है। बहुत दूर-दूर से लोग इस दृश्य को देखने के लिए आ रहे हैं। यहां पर आकर माथा टेक रहे हैं। प्रसाद बांटा जा रहा है। उनका मानना है कि यह भगवान जी का चमत्कार है।

मैनपुरी में ऐसी घटनाएं सामने आई थी

मैनपुरी के भारापुर जरारा गांव में काल भैरव मंदिर है। 8 जनवरी को मंदिर के बाहर एक डॉग लगातार परिक्रमा कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, डॉग बिना कुछ खाए-पिए और बिना भौंके एक बरगद के पेड़ के चक्कर लगाता रहा। लोगों ने खाने के लिए रोटी और प्रसाद दिए, लेकिन उसने कुछ नहीं खाया।

क्या कहते हैं पशु चिकित्सक?

पशु चिकित्सक डॉ. पीएन सिंह का कहना है कि यह कोई चमत्कार नहीं है। डॉग के दिमाग में कुछ समस्या आ जाती है, इसलिए उन पर एक ही काम करने की धुन सवार हो जाती है। इस कुत्ते के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts