spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: तीन दिन बाद भी तेंदुए का सुराग नहीं मिला

Meerut: तीन दिन बाद भी तेंदुए का सुराग नहीं मिला

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कैंट क्षेत्र में गांधीबाग के पास जंगल में रविवार रात तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम पिछले 48 घंटे से अलर्ट मोड पर है। तेंदुए की तलाश में लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। हालांकि अब तक उसकी मौजूदगी के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं।

 

 

डीएफओ वंदना फोगाट और एसडीओ अंशु चावला के निर्देशन में वन विभाग की टीम कैंट इलाके में रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटी हुई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में जाल और पिंजरा लगाया गया है। साथ ही शिकार के तौर पर एक बकरी भी बांधी गई है। बुधवार को भी वन विभाग की टीम ने सैन्य कर्मियों के साथ मिलकर गांधीबाग के आसपास जंगल क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग की। इस दौरान लगाए गए ट्रैप कैमरों की भी जांच की गई, लेकिन उनमें तेंदुआ कैद नहीं हो सका। जाल और पिंजरे के आसपास भी तेंदुए की गतिविधि नहीं पाई गई।

डीएफओ वंदना फोगाट ने बताया कि फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों को जागरूक किया गया है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts