Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: नाली निर्माण को तोड़ दिए घरों के रैंप, जागृति विहार में...

Meerut: नाली निर्माण को तोड़ दिए घरों के रैंप, जागृति विहार में लोगों ने जताया विरोध

-

– क्षतिपूर्ति की उठाई मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बिना अनुमति नालियों के रेंप तोडे जाने और उनके नुकसान की क्षतिपूर्ति के मुआवजे की मांग को लेकर जाग्रति विहार सेक्टर-7 के क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से मदद की मांग की।

 

 

जागृति विहार निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आवास विकास परिषद की जागृति विहार योजना में नालियां और रेंप बिना अनुमति के तोड़ी जा रही है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि, नालियां और रेंप तोड़े जाने के कारण लोगों को अपने घरो के अन्दर आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड रही है। नालियों का गंदा पानी अब लोगों के घरों में आने से क्षेत्र में बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में वह सीएम पोर्टल से लेकर डीएम, कमिश्नर और नगर आयुक्त तक से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे क्षेत्रवासियों में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि, नगर आयुक्त ने मौके पर आकर सेक्टर-7 जाग्रति विहार में आकर यहां का निरीक्षण किया था और आश्वासन दिया था कि, क्षेत्रवासियों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी क्षतिपूर्ति कराईं जाएगी। लेकिन, आज तक क्षेत्रवासियों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts