Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पुरानी रंजिश में दो बहनों से की मारपीट, पुलिस ने केस...

मेरठ: पुरानी रंजिश में दो बहनों से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

-

– घर में घुसकर सात राउंड फायरिंग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने एक घर में घुसकर दो सगी बहनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने दहशत फैलाने के इरादे से सात राउंड फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
गांव निवासी फरहा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन रिमशा के साथ घर पर मौजूद थीं, जबकि उनके भाई जुनैद और राहुल बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के फैजाब, कैफ, कामिल और खालिद उनके घर में घुस आए और दोनों बहनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

 

जान बचाने के लिए दोनों बहनें किसी तरह एक कमरे में घुस गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब दरवाजा नहीं खुला, तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद फरहा ने फोन कर अपने भाइयों को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है। इस पुरानी रंजिश में पहले भी दो हत्याएं हो चुकी हैं, जिससे तनाव बना हुआ है। कुछ साल पहले फरहा के भाई जुनैद और दूसरे पक्ष के फैजाब के बीच विवाद हुआ था। यह मामला इतना बढ़ गया था कि जुनैद ने मस्जिद के बाहर फैजाब पक्ष के महराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद जुनैद पर दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपनी मां अफरोज की भी हत्या करने का आरोप लगा था। दोनों मामलों में एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। पुलिस ने एक पक्ष से जुनैद और राहुल तथा दूसरे पक्ष से फैजाब और सरताज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

थाना प्रभारी योगेश चंद्र ने बताया कि चारों आरोपियों फैजाब, कैफ, कामिल और खालिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts