Homeउत्तर प्रदेशBijnorBijnor: कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री

Bijnor: कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री

-

– आसमान में बादल छाए, अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना।

बिजनौर। गुरुवार सुबह भी कड़ाके की ठंड का असर जारी रहा। शहर में कोहरे की तीव्रता कम रही, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण कई हिस्सों में धूप नहीं निकली। जिले का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।

 

 

पिछले दो सप्ताह से जारी शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शहर में कोहरा कम होने के बावजूद, राष्ट्रीय राजमार्गों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई। इसका सीधा असर वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। चालकों को दिन में भी हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करना पड़ा।

पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार सुबह से ठंड और तेज हो गई थी, और सोमवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार सुबह भी हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा देखा गया, हालांकि शहर में इसकी तीव्रता कम थी।

बुधवार सुबह शहर में कोहरा कम रहा, लेकिन ठंड का असर बना रहा। दोपहर में हल्की धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन देर शाम आसमान में बादल छाने से रात में ठंड फिर बढ़ गई। गुरुवार सुबह शहर में घना कोहरा नहीं था, लेकिन बादलों के कारण ठंड बरकरार रही। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

नगीना कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पिछले कुछ दिनों का मौसम विवरण इस प्रकार है: 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19.6त्उ और न्यूनतम 4.6त्उ दर्ज किया गया, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 90% और 55% थी। 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19.0त्उ और न्यूनतम 4.4त्उ रहा, सापेक्ष आर्द्रता 90% और 52% दर्ज की गई। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19.8त्उ और न्यूनतम 4.9त्उ रहा, सापेक्ष आर्द्रता 95% और 58% थी। 31 दिसंबर 2025 को अधिकतम तापमान 20.4त्उ और न्यूनतम 7.8त्उ दर्ज किया गया, सापेक्ष आर्द्रता 97% और 59% रही।

नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि जिले में बरसात होने की संभावना बन रही है । गुरुवार को बरसात हो सकती है, बरसात होने के बाद कोहरा और सर्दी बढ़ने की भी संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts