HomeCRIME NEWSमेरठ: पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस...

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

-

– थाना सरूरपुर क्षेत्र में तमंचा-कारतूस बरामद, दूसरा साथी हुआ फरार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर पुलिस ने सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे एक मुठभेड़ के बाद गौकशी के आरोपी एहसान को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, दो छुरी, एक बांका, लकड़ी का गुटका, रस्सियां और मोहरी बरामद की गईं।

 

 

थाना प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ सोमवार रात मेरठ-बागपत सीमा पर बरनावा पुल, हिंडन नदी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खिवाई के जंगल में दो दिन पहले हुई गौकशी की घटना से जुड़े अभियुक्त एहसान पुत्र जुल्फिकार अपने साथी नन्हे उर्फ नियाज मोहम्मद के साथ खिवाई की ओर जा रहे हैं।

कुछ देर बाद दोनों आरोपी हाथ में बोरा लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एहसान के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने घायल एहसान को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, दो छुरी, एक बांका, लकड़ी का गुटका, रस्सियां और मोहरी बरामद की गईं। घायल एहसान को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सरूरपुर भेजा गया है।

फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एहसान के खिलाफ पहले से भी गौवध अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts