Homeउत्तराखंडDehradunअल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, सात की मौत, सीएम ने जताया...

अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, सात की मौत, सीएम ने जताया दुख

-

– रेस्क्यू आॅपरेशन जारी, सीएम ने जताया दुख।

देहरादून। अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना के बाद इलाके में राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू की टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 6-7 लोगों के मरने की आशंका है, जबकि घायल यात्रियों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

अल्मोड़ा के ररढ देवेंद्र पिंचा ने कहा, “बचाव टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। कुछ लोगों की मौत की खबरें हैं। यह हादसा भिकियासैंण विनायक जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ। बस भिकियासैंण से रामनगर के लिए निकली थी। सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी तभी रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 6 से 7 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर है। आपदा अधिकारी विनीत पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू आॅपरेशन में तेजी लाई जा रही है और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है, ”जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts