Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशBahraich Tiger Attack: खेत में साग तोड़ रही महिला पर बाघ का...

Bahraich Tiger Attack: खेत में साग तोड़ रही महिला पर बाघ का हमला, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

-

– ग्रामीणों के शोर मचाने पर बची जान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

बहराइच। कतर्निया वन्य जीव प्रभाग में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। यह घटना ककरहा रेंज के लोधनपुरवा गांव में हुई, जब 35 वर्षीय सुशीला पत्नी पन्नालाल अपने खेत में साग तोड़ रही थीं।
जंगल से निकले बाघ ने सुशीला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और कान में गंभीर घाव हो गए। महिला की चीख सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया।

 

Bahraich tiger attack

 

ग्रामीणों के हांका लगाने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। घायल सुशीला को तत्काल परिजनों द्वारा स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल, सुशीला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जिले में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन भेड़िया, तेंदुआ और बाघ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts