HomeEducation Newsमेरठ: छात्राओं ने वीर बाल दिवस मनाया

मेरठ: छात्राओं ने वीर बाल दिवस मनाया

-

– चार साहिबजादों की शहादत के उपलक्ष में वीर बाल दिवस मनाया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को खालसा कन्या इंटर कालेज थापर नगर में चार साहिबजादों की शहादत के उपलक्ष में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने वीरता से भरी कविताएं प्रस्तुत की और चार साहिबजादों की वीरता की जीवनी बताते हुए उनके बलिदान को इस प्रकार प्रस्तुत किया मानो साक्षात रूप में शहादत हो रही है।

 

 

बहादुर बच्चो को याद करते हुए प्रधानाचार्या सतनाम कौर ने बच्चों को शहादत के बारे बताया और उन्हें हमेशा याद रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि, सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के दोनों छोटे पुत्रों की शहादत को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है।

यह वही तारीख है, जिस दिन उनके दोनों छोटे पुत्रों – साहिबजादे जोरावर सिंह (उम्र 7 वर्ष) और साहिबजादे फतेह सिंह (उम्र 9 वर्ष) को वजीर खान ने जिंदा ही दीवार में चिनवा दिया था। उनके सम्मान में 2022 से वीर बाल दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के अन्त में बहादुर साहबजादों को भावपूर्ण श्रृद्धाजंलि दी एवं समस्त स्टाफ और बच्चो ने उनकी शहादत को याद किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts