Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबलिया: कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष की ठंड से मौत

बलिया: कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष की ठंड से मौत

-

– सिकंदरपुर में खेत में अचेत मिले, रात में पानी चलाने गए थे।

बलिया। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष ज्ञानदीप मिश्र उर्फ नन्हे मिश्र (28) का गुरुवार सुबह ठंड लगने से निधन हो गया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा डोमनपुरा मोहल्ले स्थित खेत में अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

परिजनों के अनुसार, ज्ञानदीप मिश्र बुधवार देर शाम खेत में पानी चलाने गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। गुरुवार सुबह भी उनके वापस न आने पर खोजबीन शुरू की गई। खेत में मेड़ के पास वह अचेत पाए गए।

ज्ञानदीप मिश्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी मां सत्यभामा मिश्र इलाज के लिए लखनऊ गई हुई थीं और ज्ञानदीप को गुरुवार को उन्हें वापस लाना था। इसी कारण उन्होंने बुधवार रात खेत में पानी चलाने का काम किया था।

ज्ञानदीप मिश्र के निधन की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में गहरा दुख छा गया। मोहल्ले और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्ञानदीप मिलनसार, सहयोगी और सामाजिक कार्यों में सक्रिय युवक थे। उनकी असमय मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts