HomeAccident NewsMeerut Accident News: दो बसों के बीच फंसकर स्कूटी सवार छात्रा की...

Meerut Accident News: दो बसों के बीच फंसकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत

-

– रोडवेज और प्राइवेट बस के बीच स्कूटी सवार छात्रा फंसी, पहिया चढ़ने से जान गई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार सुबह भैसाली बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसे में कॉलेज जा रही छात्रा की मौत हो गई। छात्रा रोडवेज बस की चपेट में आ गई थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

मृतक छात्रा की पहचान कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी की रहने वाली अक्सा पुत्री आसिफ के रूप में हुई है। अक्सा अपनी स्कूटी से डोगरा लाइंस, सदर बाजार स्थित अपने कॉलेज जा रही थी। जानकारी के अनुसार, जब अक्सा भैशाली बस स्टैंड के नजदीक पहुंची, तो वह एक प्राइवेट बस और रोडवेज बस के बीच फंस गई। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। रोडवेज बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेगमपुर चौराहे के पास स्थित दयानंद अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts