Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: आज से पूरे प्रदेश में चलेंगी पछुआ हवाएं, गहरे कोहरे...

UP Weather: आज से पूरे प्रदेश में चलेंगी पछुआ हवाएं, गहरे कोहरे का अलर्ट

-

– 42 जिलों में गहरे कोहरे का अलर्ट, पूवार्नुमान हुआ जारी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा ठंड के साथ कोहरे के साए में लिपटा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक बार फिर हवा का रुख बदलेगा। सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में क्रमश: गिरावट आएगी और साथ ही कोहरे का घनापन भी कम होगा।

 

 

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को प्रयागराज, मिजार्पुर, आगरा व इटावा जिलों के लिए अध्यधिक घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट है। रविवार को सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा और प्रयागराज में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं अलीगढ़ में 30 मीटर, वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा।

अत्यंत घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट
प्रयागराज, मिजार्पुर, आगरा, इटावा एवं आसपास इलाकों में।
42 जिलों में है घने कोहरे का येलो अलर्ट
कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts