HomeAccident Newsघने कोहरे में कई वाहन टकराए, एक की मौत

घने कोहरे में कई वाहन टकराए, एक की मौत

-

– ईटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ी बस, पीछे से आ रही कारें भी टकराईं

अमरोहा। शनिवार सुबह करीब 9 बजे नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। गजरौला में शाहबाजपुर डोर गांव के पास कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक तेज रफ्तार बस जा घुसी। बस की टक्कर के बाद पीछे आ रही कई कारें भी एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में चांदपुर निवासी ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर यातायात को सुचारू कराया।

गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ईस्टर्न पेरिफेरल पर 15 से अधिक वाहन टकराए

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। कम विजीवलटी के चलते 15 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

हादसा दादरी थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पहले एक ट्रक एक कार से टकराया, जिसके बाद पीछे से आ रहे लगभग 15 से 20 वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए।

हादसे में 8 से 10 लोगों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी और न ही कोई जनहानि हुई है। कई लोग अपने वाहनों के साथ मौके से चले गए।

हादसे के बाद पेरिफेरल पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और टोल मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाना शुरू किया और यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया।

चक्रसेनपुर गांव के मिंटू ने बताया कि सुबह हादसा होते ही उनके गांव के लोग पेरिफेरल पर पहुंचे और शोर मचाकर अन्य वाहनों को नियंत्रित करने में मदद की। उन्होंने पुष्टि की कि कई वाहन आपस में टकराए थे।

पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिसके चलते वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts