HomeAccident NewsKaushambi Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दंपती की मौत

Kaushambi Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दंपती की मौत

-

– देर रात विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, युवा दंपती की मौत से मचा कोहराम।

कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास मनौरी-भरवारी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले दंपति की पहचान प्रयागराज जिले के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पंतलवा बमरौली निवासी अजय (25) और उनकी पत्नी राधा देवी (23) के रूप में हुई है। दोनों चरवा क्षेत्र के सिरसी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

 

 

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद अजय अपनी पत्नी को उसके मायके मितुवापुर छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी पल्सर बाइक समसपुर गांव के पास पहुंची, अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर के दौरान अजय और राधा का सिर पेड़ से जा टकराया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के वक्त राधा की मां दूसरी बाइक से कुछ दूरी पर आगे चल रही थीं। तेज आवाज सुनकर जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बेटी और दामाद सड़क किनारे गिरे पड़े थे। मौके पर पहुंचते ही दोनों को मृत अवस्था में देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जुट गए। सूचना पर पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव और रिश्तेदारों में मातम पसरा हुआ है। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts