Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: दौराला क्षेत्र में मोमबत्ती से लगी आग में मासूम की मौत,...

मेरठ: दौराला क्षेत्र में मोमबत्ती से लगी आग में मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला क्षेत्र के बड़कली गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आग की लपटों में फंसकर दो साल से कम उम्र की मासूम नायरा की मौत हो गई। हादसे के बाद बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाने वाले रजनीश के दो बेटे—करण और अर्जुन साथ ही छोटी बेटी नायरा थी। परिवार के अनुसार, रात में रजनीश और उसकी पत्नी रानी दोनों बेटों के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में चले गए थे। नायरा घर पर ही सो रही थी। तभी कमरे में रखी जलती मोमबत्ती अचानक गिर गई, जिससे आसपास रखा सामान सुलग उठा और आग फैल गई। धीरे-धीरे आग ने बिस्तर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिस पर नायरा सो रही थी।

परिवार जब रात में घर लौटा तो कमरा धुएं से भरा मिला। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक मासूम नायरा की सांसें थम चुकी थीं। घटना से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल है।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को इसकी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जानकारी लेकर आवश्यक जांच कराई जाएगी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts