spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsविद्या क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत – देव सैनी मैन ऑफ द...

विद्या क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत – देव सैनी मैन ऑफ द मैच

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को खेले गए रोमांचक व प्रतिस्पर्धी मुकाबले में विद्या क्रिकेट अकादमी ने बेहतरीन टीम प्रदर्शन की बदौलत STS क्रिकेट अकादमी को 42 रनों से हराते हुए एक यादगार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर विद्या क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 29.1 ओवर में 214 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। टीम के कप्तान देव सैनी ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 47 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

 

टीम के उभरते बल्लेबाज अंश तोमर ने भी 21 गेंदों में 25 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी STS क्रिकेट अकादमी की टीम विद्या की अनुशासित गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती नजर आई और 29.2 ओवर में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विद्या की ओर से अर्नव चपराना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।

मैदान पर शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन दिखाते हुए आरव ने कई अहम मौकों पर बेहतरीन फील्डिंग की, कैच और बचाव दोनों में अपनी फुर्ती का कमाल दिखाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट फील्डर चुना गया।

विद्या क्रिकेट अकादमी की यह जीत टीम की मेहनत, आत्मविश्वास और खेल भावना की मिसाल है। दोनों टीमों ने दर्शकों को उच्च स्तरीय क्रिकेट का आनंद प्रदान किया

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts